सफारी के पहले दिन बाघिन रिद्धि के मेल सब-एडल्ट T-2505 के दीदार,रोमांचित नजर आए पर्यटक, जंगल सफारी बनी यादगार

जयपुर: सफारी के पहले दिन बाघिन रिद्धि के मेल सब-एडल्ट T-2505 के दीदार हुए. बाघ के दीदार से पर्यटक रोमांचित नजर आए. जंगल सफारी यादगार बनी. मेल सब-एडल्ट T-2505 की मौजूदगी ने पहले दिन सफारी का रोमांच बढ़ाया. तीन महीने के मानसून ब्रेक के बाद रणथंभौर में पर्यटकों की चहल-पहल लौटी. सफारी मार्गों को दुरुस्त कर पर्यटकों के लिए रणथंभौर का जंगल तैयार किया गया. DCF मानस सिंह और उनकी टीम लगातार बाघों की गतिविधियों की मॉनिटरिंग कर रही है. पहले दिन बाघ दर्शन से नए पर्यटन सीजन का आगाज पर्यटकों के लिए खास बना.

3 महीने बाद जंगल खुला, पहले ही दिन RBT-2505 ने जबरदस्त रोड शो किया. पदम तालाब से पुरानी मोरी, जोगी महल होते फोर्ट रोड तक सब-एडल्ट मेल पहुंचा. फोर्ट रोड की दीवार पर करीब 40-45 मिनट तक RBT-2505 चलता रहा. दीवार से छलांग लगाकर जंगल में ओझल, पर्यटकों के कैमरों में रोमांचक नजारा कैद हुआ. मानो तीन महीने बाद लौटे पर्यटकों का खुद बाघ ने शानदार स्वागत किया हो. वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर विजय सिंह मीणा ने कैमरे में पूरा रोमांच कैद किया. 

DCF मानस सिंह, रेंजर अश्वनी प्रताप सिंह और टीम लगातार मॉनिटरिंग करती रही है. जोन 1 से 5 खुले तो पहले दिन ही बाघ दर्शन से सफारी का रोमांच चरम पर है. प्रवेश द्वार पर रंगोली से पर्यटकों का स्वागत, शानदार ट्रैक देखकर भी सैलानी खुश है. तीन महीने बाद जंगल में लौटी चहल-पहल, पहले दिन बाघ ने उत्साह बढ़ाया. पदम तालाब से फोर्ट रोड तक RBT-2505 का मूवमेंट सफारी का सबसे बड़ा आकर्षण बना.रणथंभौर के नए पर्यटन सीजन का पहला दिन बाघ के शानदार शो के नाम किया.