मुंबई: महाराष्ट्र के अमरावती में समृद्धि महामार्ग पर रफ्तार ने कहर बरपाया है. सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे में 2 पुरुष, 2 महिलाएं और एक मासूम बच्ची की मौके पर मौत हुई.
मृतक चंद्रपुर के एक ही परिवार के बताए जा रहे है. अमरावती में तेज रफ्तार कार के ट्रक से टकराने से कार के परखच्चे उड़ गए. समृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और स्पीड कंट्रोल पर फिर सवाल उठे.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह दर्दनाक हादसा अमरावती जिले के धामणगांव रेलवे तहसील क्षेत्र से गुजरने वाले समृद्धि महामार्ग पर हुआ. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कार की रफ्तार बेहद तेज थी.
चालक का नियंत्रण खोने या ट्रक द्वारा अचानक ब्रेक लगाए जाने के कारण कार सीधे ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी. दुर्घटना की तस्वीरें इतनी खौफनाक हैं कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया है.