सुधार की राह पर शेयर बाजार, आज कारोबारी सत्र की शुरुआत से ही दिख रही बाजार में तेजी

सुधार की राह पर शेयर बाजार, आज कारोबारी सत्र की शुरुआत से ही दिख रही बाजार में तेजी

जयपुर : शेयर बाजार सुधार की राह पर है, बाजार में तेजी जारी है. आज कारोबारी सत्र की शुरुआत से ही बाजार में तेजी दिख रही है. करीब 430 अंकों की तेजी के साथ BSE सूचकांक में शुरुआत हुई. आज फिलहाल BSE सूचकांक में 382.20 अंकों, NSE सूचकांक में 99.10 अंकों का सुधार है.

फिलहाल BSE सूचकांक 74,300.96 अंक पर है. BSE सूचकांक में फिलहाल 0.52 फीसदी की तेजी है. 23,341.20 अंक पर आज फिलहाल NSE सूचकांक है. NSE सूचकांक में फिलहाल 0.43 फीसदी की तेजी है. भारत के साथ कुछ प्रमुख एशियाई बाजारों में भी उतार-चढ़ाव का रुख है.

जकार्ता को छोड़कर जापान, दक्षिण कोरिया, चीन, इंडोनेशिया, हांगकांग के शेयर बाजारों में गिरावट का रुख है. बाजार में उतार-चढ़ाव के कारण कारोबारी  निवेशकों को सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं.