उत्तराखंड: चार धाम यात्रा इस बार रिकॉर्ड तोड़ रही है. चारों धाम में 22 लाख 75 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किये है. केदारनाथ धाम में अब तक 8 लाख 75 हजार लोगों में दर्शन किए है. बद्रीनाथ धाम में 6 लाख 13 हजार श्रद्धालु पहुंचे है.
यमुनोत्री में 3 लाख 87 हजार श्रद्धालुओं में दर्शन किए है. गंगोत्री धाम में 3 लाख 85 हजार श्रद्धालु पहुंचे है. हेमकुंड साहिब में भी श्रद्धालुओं का आंकड़ा 12 हजार पार पहुंचा गया है. ऐसे में यात्रियों की व्यवस्था में सरकार और प्रशासन जुटा है. जून महीने में श्रद्धालुओं का आंकड़ा और बढ़ेगा.