नई दिल्ली: देश आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लाल किला पहुंचे. पीएम मोदी ने लाल किले से 13वीं बार तिरंगा फहराया. लाल किले से पहली बार 'वंदे मातरम्' गाया गया. PM मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया.
राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ ही 1721 फील्ड बैटरी (सेरेमोनियल) के गनर्स ने 21 तोपों की सलामी दी. स्वदेशी 105mm लाइट फील्ड गन का इस्तेमाल करने वाली इस सेरेमोनियल बैटरी की कमान मेजर पवन सिंह शेखावत के पास है और गन पोजीशन ऑफिसर नायब सूबेदार (गनरी में असिस्टेंट इंस्ट्रक्टर) अनुतोष सरकार हैं.
इससे पहले PM मोदी राजघाट पहुंचे. महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी. इस बार स्वतंत्रता दिवस की थीम 'युवा शक्ति' है. PM मोदी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी. PM मोदी ने स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया. PM मोदी ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन किया.
देश हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू रहा है. 2,500 NCC कैडेट और मॉय भारत वॉलंटियर्स ज्ञानपथ पर वंदे मातरम आकृति बनाएंगे. कार्यक्रम की सुरक्षा में 15-20 हजार जवान तैनात है. 1,000 से ज्यादा CCTV कैमरों से निगरानी, 5000 स्पेशल गेस्ट मौजूद है.