मोती डूंगरी गणेश मंदिर में 7 सितंबर से शुरू होगा गणेश जन्मोत्सव, 14 सितंबर को मनाई जाएगी गणेश चतुर्थी

मोती डूंगरी गणेश मंदिर में 7 सितंबर से शुरू होगा गणेश जन्मोत्सव, 14 सितंबर को मनाई जाएगी गणेश चतुर्थी

जयपुर: मोती डूंगरी गणेश मंदिर में 7 सितंबर से गणेश जन्मोत्सव शुरू होगा. महंत कैलाश शर्मा ने बताया कि धूमधाम से 9 दिवसीय गणेश जन्मोत्सव मनाया जाएगा. 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी. 7 सितंबर को कलश यात्रा और जलाभिषेक से गणेश जन्मोत्सव का शुभारंभ होगा. 7 सितंबर को सुबह 9 बजे कलश यात्रा निकलेगी. जलाभिषेक होगा. 

8 सितंबर को पुष्य नक्षत्र में भगवान गणेश का पंचामृत अभिषेक होगा. 8 सितंबर शाम 6 बजे सजेगी विशेष केले की झांकी, द्रुपद गायन होगा. 9 सितंबर सुबह 5 बजे भगवान गणेश की मोदकों की विशेष झांकी सजेगी. 9 सितंबर शाम 6 बजे कथक नृत्य का आयोजन होगा. 10 सितंबर को फूलों से भगवान गणेश का दरबार सजेगा.

शाम 6 बजे कथक नृत्य होगा.11 सितंबर को भगवान गणेश की विशेष झांकी सजाई जाएगी.शाम 6 बजे कथक नृत्य होगा. 12 सितंबर को फूलों की झांकी सजेगी. शाम 6 बजे कथक नृत्य की प्रस्तुति होगी. 13 सितंबर शाम 6:30 बजे मेहंदी पूजन एवं सिंजारा कार्यक्रम होगा. 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी पर धूमधाम से गणेश जन्मोत्सव मनेगा. गणेश जन्मोत्सव पर मोती डूंगरी मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन होंगे.