जयपुरः 3 महीने के मानसून ब्रेक के बाद आज राजस्थान के टाइगर रिजर्व खुल गए है. सरिस्का-रणथंभौर समेत टाइगर पार्कों में लौटी सफारी, पर्यटकों का लंबा इंतजार खत्म होग गया है. 1 जुलाई से बंद जंगल, आज फिर बाघों की दहाड़ और पर्यटकों की चहल-पहल से गुलजार हो रहे है.
कोर जोन खुलने के साथ रणथंभौर में फिर पदम तालाब-राजबाग जैसे खास इलाके दिखे. मॉनसून में निखरे जंगल, नए पानी के स्रोत और बढ़ी हरियाली से वन्यजीव संसार बदला. पहली सफारी से ही बाघ दर्शन, अक्टूबर की बुकिंग में जबरदस्त उत्साह है. टाइगर टूरिज्म के साथ राजस्थान के होटल, सफारी और स्थानीय रोजगार को भी बड़ी उम्मीद है.