मानसून 2-3 दिन में केरलम पहुंचेगा... देशभर में हीटवेव खत्म, इस साल कम हो सकती है बारिश

मानसून 2-3 दिन में केरलम पहुंचेगा... देशभर में हीटवेव खत्म, इस साल कम हो सकती है बारिश

जयपुरः मानसून 2-3 दिन में केरलम पहुंचेगा. इसके साथ ही देशभर में हीटवेव खत्म होगी. राजस्थान के अजमेर, नागौर,चित्तौड़गढ़ जिलों में ओले गिरे. मध्य प्रदेश-बिहार समेत 5 राज्यों में आंधी-बारिश हुई. उत्तर प्रदेश के झांसी और ललितपुर में तेज बारिश हुई. उत्तर प्रदेश के 63 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया. 

बिहार के सासाराम में भी दोपहर बाद बारिश हुई. वहीं 27 राज्यों में हल्की से भारी बारिश की संभावना जताई गई है. अरब सागर, लक्षद्वीप, केरल,तमिलनाडु में मौसम अनुकूल, कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए मौसम अनुकूल है. बंगाल की खाड़ी के कई इलाकों में भी मानसून आगे बढ़ सकता है.    

इस साल कम हो सकती बारिशः
मौसम विभाग ने पहले 26 मई को केरल पहुंचने का अनुमान लगाया था. अब इसके जून के पहले सप्ताह में पहुंचने की संभावना है. इस साल बारिश कम हो सकती है. जिसकी एक बड़ी वजह अल नीनो बन सकता है.