शेयर बाजार में आज रहा काफी उतार-चढ़ाव, 77,470.11 अंक पर बंद हुआ BSE सूचकांक

शेयर बाजार में आज रहा काफी उतार-चढ़ाव, 77,470.11 अंक पर बंद हुआ BSE सूचकांक

जयपुर: शेयर बाजार में आज भी गिरावट जारी रही. आज भी दिन भर शेयर बाजार में  काफी उतार-चढ़ाव रहा. आज BSE सूचकांक में 415.85 अंकों का उतार-चढ़ाव रहा. आज NSE सूचकांक में 126.55 अंकों का उतार-चढ़ाव रहा. कारोबारी सत्र के अंत में आज BSE सूचकांक में 238.41 अंकों की मंदी रही. 77,470.11 अंक पर आज BSE सूचकांक बंद हुआ. BSE सूचकांक में आज 0.31 फीसदी की गिरावट आई. NSE सूचकांक में भी आज 50.80 अंकों की गिरावट रही. 

24,187.70 अंक पर NSE Nifty-50 सूचकांक बंद हुआ. NSE सूचकांक में भी आज 0.21 फीसदी की मंदी आई. आज NSE में 3,436 कंपनियों में कारोबार हुआ. 1,812 कंपनियों के भावों में आज सुधार रहा, 1,505 कंपनियों में गिरावट आई. 119 कंपनियों के भावों में आज NSE में बदलाव नहीं हुआ. NSE Nifty-50 सूचकांक में शामिल 50 में से 33 कंपनियों के भावों में आज सुधार रहा. 17 कंपनियों के भावों में आज गिरावट रही. BSE सूचकांक में शामिल 30 कंपनियों के भावों में से 20 में आज सुधार रहा, शेष 10 में गिरावट रही.

शेयर सूचकांक में आई गिरावट:
शेयर सूचकांक में गिरावट नजर आई. कंपनियों के भावों में बढ़ोतरी हुई. मुख्य सूचकांक टूटा पर मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में आज बढ़त रही. BSE सूचकांक की 30 में से 20 और  NSE सूचकांक की 50 में से 33 कंपनियों के भाव बढ़े. निजी बैंकों, IT कंपनियों, वैश्विक स्तर पर अनिश्चितताओं, डॉलर की तुलना में कमजोरी और कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि के कारण शेयर बाजार में दबाव बना. 

"बजाज फाइनेंशियल सर्विसेज" के शेयरों में सर्वाधिक तेजी:
BSE में "बजाज फाइनेंशियल सर्विसेज" के शेयरों में सर्वाधिक तेजी रही. जबकि NSE में "श्रीराम फाइनेंशियल" के शेयरों में सर्वाधिक सुधार रहा. BSE में 2.07% बढ़कर 1900.40 पर बजाज फाइनेंशियल सर्विसेज का शेयर पहुंचा. NSE में 2.77% सुधर कर 1064.10 पर श्रीराम फाइनेंशियल पहुंचा.

BSE और NSE में HDFC बैंक में सर्वाधिक गिरावट:
उधर, BSE और NSE में HDFC बैंक में सर्वाधिक गिरावट रही. BSE में 2.08% और NSE में 2.07% की HDFC बैंक में आज गिरावट रही. HDFC बैंक BSE में 761.45 और NSE में 761.50 पर बंद हुआ. कमजोर वित्तीय कार्य परिणामों के कारण HDFC बैंक में आज भी गिरावट जारी रही. विदेशी संस्थागत निवेशकों-FII की बिकवाली से भी बाजार में अच्छे संकेत नहीं मिल रहे है. हालांकि घरेलू संस्थागत निवेशक-DII बाजार को संभालने की कोशिश कर रहे है.