जयपुर : 28 दिन बाद नाहरगढ़ में फिर टाइगर दहाड़ा है, सफारी भी शुरू कर दी गई है. 2 सितंबर की दर्दनाक घटना के बाद नाहरगढ़ पार्क में टाइगर डिस्प्ले बंद था. आज बाघिन रानी के शावकों को डिस्प्ले में रिलीज किया गया है.
आज 28 दिन बाद बाघों का डिस्प्ले फिर पर्यटकों के लिए शुरू किया गया है. टाइगर सफारी के साथ लायन सफारी भी आज से बहाल हो गई है. टाइगर शिवाजी के हमले में महिला श्रमिक की मौत के बाद ब्रेक लगाया गया था. सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा और जांच के बाद सफारी संचालन बहाल किया गया है.
जांच में सुरक्षा चूक सामने आने पर जिम्मेदार कार्मिकों पर कार्रवाई की गई है. अब एनक्लोजर, डिस्प्ले और सफारी संचालन में सुरक्षा पर विशेष फोकस है. नए इंतजामों के साथ नाहरगढ़ में फिर वन्यजीव पर्यटन का रोमांच लौटेगा.