तीन महीने के मानसून ब्रेक के बाद कल खुलेगा टाइगर टूरिज्म, रणथंभौर और सरिस्का में फिर शुरू होगी सफारी

तीन महीने के मानसून ब्रेक के बाद कल खुलेगा टाइगर टूरिज्म, रणथंभौर और सरिस्का में फिर शुरू होगी सफारी

जयपुरः तीन महीने के मानसून ब्रेक के बाद राजस्थान में टाइगर टूरिज्म फिर गुलजार होगा. कल से रणथंभौर, सरिस्का, मुकुंदरा, रामगढ़ विषधारी समेत रिजर्व खुलेंगे. मानसून में जंगल को प्राकृतिक ब्रेक मिला, हैबिटेट और वन्यजीवों पर विशेष निगरानी. फायरलाइन, सफारी ट्रैक, सड़क-पगडंडियों और पर्यटक सुविधाओं पर काम हुआ. नई पर्यटन सीजन में बेहतर सफारी व्यवस्था, निगरानी और सुरक्षा पर फोकस रहेगा.     

राजस्थान में बाघों की संख्या बढ़कर 149 पहुंची  है. जिसमें रणथंभौर में सर्वाधिक 72 बाघ, सारिस्का में 56 बाघ, इसी साल प्रदेश में 53 शावकों का जन्म, सारिस्का में सर्वाधिक 28 शावक, बढ़ती संख्या संरक्षण की बड़ी उपलब्धि है. अब चुनौती बढ़ती टाइगर आबादी के लिए पर्याप्त हैबिटेट और कॉरिडोर है. रणथंभौर में बढ़ता दबाव, मानव-वन्यजीव संघर्ष और पर्यटन प्रबंधन बड़ी चुनौती है. नए क्षेत्रों में सफारी विस्तार और तकनीक से टाइगर टूरिज्म को बूस्ट मिलेगा. पर्यटन, रोजगार और संरक्षण के बीच संतुलन बनाना वन विभाग की अगली परीक्षा है.