CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, सीमाओं पर अलर्ट...कई ट्रेनें रद्द, 20 हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, सीमाओं पर अलर्ट...कई ट्रेनें रद्द, 20 हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

नई दिल्लीः दिल्ली में 10 अक्टूबर को CJP का प्रस्तावित प्रदर्शन है प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है. दिल्ली पुलिस ने DMRC को 57 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद करने का प्रस्ताव भेजा है. आज रात 9 बजे से गेट बंद रखने का प्रस्ताव है. 10 अक्टूबर को स्थिति सामान्य होने तक पाबंदी का सुझाव दिया गया है. इसके साथ ही मेट्रो ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी भी घटाई जा सकती है. 

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं है, दिल्ली में 20 हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए है. 26 हजार CAPF जवानों की भी तैनाती की गई है. नई दिल्ली जिले में BNSS की धारा 163 लागू की गई है. दिल्ली के बॉर्डर पर बैरिकेडिंग और कड़ी निगरानी रखी जा रही है. यूपी, हरियाणा और राजस्थान से लगने वाली सीमाओं पर अलर्ट है. प्रदर्शन को देखते हुए कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द की गई है.