जयपुरः जयपुर के फागी में दर्दनाक हादसा हुआ. ट्रेलर की चपेट में आने से मां और बेटी की मौत हो गई. रेनवाल मांजी के पास ट्रेलर की चपेट आने से दोनों की मौत हो गई. पति-पत्नी और बेटी बाइक पर सवार थे. इसी दौरान ट्रेलर की चपेट में आने से ये हादसा हुआ.
जयपुर भीलवाड़ा स्टेट हाईवे पर रेनवाल मांजी श्मशान घाट के पास हादसा हुआ. मामले की सूचना पर रेनवाल मांजी थानाधिकारी कमलेश चौधरी मौके पर पहुंचे. बताया जा रहा है कि मृतक सुगना देवी,नौरती निवासी ख्वास कादेडा अजमेर के निवासी है. पुलिस ने शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है.