बारां के फतेहपुर से दुःखद खबर, कूलर में करंट से एक साथ 3 आदिवासी बहनों की मौत

बारां के फतेहपुर से दुःखद खबर, कूलर में करंट से एक साथ 3 आदिवासी बहनों की मौत

बारांः बारां के फतेहपुर से दुःखद खबर सामने आई है. कूलर में करंट से एक साथ 3 आदिवासी बहनों की मौत हो गई. मृतक 3 साल की अवंतिका, 1 साल की संध्या और 7 साल की सलोनी की मौत हुई. खेत पर करंट लगने से मौत हुई. 

सदर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव का ये मामला है. जहां खेत मालिक बिना पोस्टमार्टम करवाए वापस फतेहपुर ले गया. मृतक बालिकाओं के परिजन किसी किसान के खेत पर मजदूरी का कार्य करते थे. अब पुलिस वापस तीनों बहनों के शवों को वापस ला रही है.