नाथद्वारा में राबचा फोरलेन पर ट्रक ने हाईवे मेंटेनेंस वाहन को मारी टक्कर, हादसे में मेंटेनेंस कार्य कर रही एक महिला की मौत

नाथद्वारा में राबचा फोरलेन पर ट्रक ने हाईवे मेंटेनेंस वाहन को मारी टक्कर, हादसे में मेंटेनेंस कार्य कर रही एक महिला की मौत

राजसमंद: राजसमंद के नाथद्वारा से बड़ी खबर मिल रही है. राबचा फोरलेन पर ट्रक ने हाईवे मेंटेनेंस वाहन को टक्कर मार दी. हादसे में मेंटेनेंस कार्य कर रही एक महिला की मौत हो गई. एक अन्य स्टाफ और दोनों वाहनों के चालक भी घायल हुआ. 

सभी घायलों को नाथद्वारा चिकित्सालय पहुंचाया. घालयों का इलाज जारी है. मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया. घटना के बाद फोर लाइन पर यातायात बाधित हुआ. पुलिस ने यातायात को बहाल करवाया.

राजसमंद के नाथद्वारा से बड़ी खबर: 
-राबचा फोरलेन पर ट्रक ने हाईवे मेंटेनेंस वाहन को मारी टक्कर
-हादसे में मेंटेनेंस कार्य कर रही एक महिला की मौत
-एक अन्य स्टाफ और दोनों वाहनों के चालक भी घायल
-सभी घायलों को पहुंचाया नाथद्वारा चिकित्सालय, इलाज जारी
-मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को रखवाया चिकित्सालय की मोर्चरी में
-घटना के बाद फोर लाइन पर यातायात हुआ बाधित
-पुलिस ने यातायात को करवाया बहाल