उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी बोले, चार धाम यात्रा पूरे चरम पर है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी बोले, चार धाम यात्रा पूरे चरम पर है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे

देहरादून: उत्तराखंड में चार धाम यात्रा जारी हैं. केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और युमनोत्री में हर रोज हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. केदारनाथ में अब तक लाखों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिया हैं.

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि  चार धाम यात्रा पूरे चरम पर है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे. हमारा प्रयास है कि यात्रा में आ रहे श्रद्धालु को ठीक से दर्शन हो. ठीक प्रकार से आना जाना हो इसके लिए लगातार प्रयास हो रहा है. सभी की यात्रा बहुत अच्छी चल रही है.

आपको बता दें कि आखातीज पर गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुले थे. इसके बाद बद्रीनाथ और केदारनाथ के कपाट खोले गए थे. अब तक चारधाम यात्रा में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए हैं.

आपको बता दें कि उत्तराखंड में पवित्र चार धाम यात्रा का शुभारंभ रविवार से हो गया है. अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट विधिवत पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए.  कपाट खुलते ही हजारों भक्त दर्शन के लिए पहुंचने लगे. 

मंदिर परिसर “जय मां गंगे” और “जय मां यमुना” के जयकारों से गूंज उठा. प्रशासन और मंदिर समितियों ने यात्रियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं, जिसमें चिकित्सा शिविर, पुलिस तैनाती और यातायात नियंत्रण शामिल हैं.

हर साल लाखों श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल होते हैं .इस बार भी बड़ी संख्या में भक्तों के आने की उम्मीद है, जिससे स्थानीय पर्यटन और अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा. यात्रा पर जाने से पहले मौसम की जानकारी, स्वास्थ्य जांच और पंजीकरण जरूर कर लें, ताकि यात्रा सुरक्षित और सुगम बनी रहे.