दोहा में वैभव का तूफान! 28 गेंदों में शतक ठोककर रचा इतिहास, दुनिया के सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड किया अपने नाम

भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी ने अपने बल्ले से ऐसा तूफान मचाया कि क्रिकेट जगत हैरान रह गया. दोहा में UAE के खिलाफ मुकाबले में वैभव ने महज 28 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया. इस धमाकेदार पारी के साथ उन्होंने लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.
विस्तार में

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी ने अपने बल्ले से ऐसा तूफान मचाया कि क्रिकेट जगत हैरान रह गया. दोहा में UAE के खिलाफ मुकाबले में वैभव ने महज 28 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया. इस धमाकेदार पारी के साथ उन्होंने लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

वैभव की बल्लेबाजी में शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज देखने को मिला. उन्होंने मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट लगाते हुए गेंदबाजों की जमकर खबर ली. महज 28 गेंदों में शतक पूरा कर उन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी का लोहा मनवाया. उनकी इस पारी ने क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

जेक फ्रेजर का रिकॉर्ड ध्वस्त:
इससे पहले लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के जेक फ्रेजर-मैकगर्क के नाम था, जिन्होंने 29 गेंदों में शतक पूरा किया था. वैभव सूर्यवंशी ने उनसे एक गेंद कम खेलकर यह रिकॉर्ड तोड़ दिया और नया विश्व कीर्तिमान स्थापित किया.