जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में मतदान जारी, सुबह 10 बजे तक 16.23 प्रतिशत हुआ मतदान

जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में मतदान जारी, सुबह 10 बजे तक 16.23 प्रतिशत हुआ मतदान

जयपुर : जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में मतदान जारी है. सुबह 10 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार 16.23 प्रतिशत मतदान हुआ है. 10 बजे तक 3 लाख 94 हजार 855 मतदाताओं ने मतदान किया है. वार्ड 133 में सर्वाधिक 23% से अधिक मतदान हुआ है.

झुंझुनूं की नगर पालिकाओं में मतदान प्रतिशत का आंकड़े जारी:
झुंझुनूं की नगर पालिकाओं के दूसरे चरण में मतदान शांतिपूर्वक जारी है. 10 बजे तक 9 पालिकाओं में मतदान प्रतिशत का आंकड़े जारी हुए हैं. बुहाना नगर पालिका में 39.42 में सर्वाधिक मतदान हुआ. चिड़ावा पालिका में 27.92 %, पिलानी पालिका में 26.67%, विद्या विहार 27.67% में, सूरजगढ़ 22.70% में, सिंघाना 31.10 %में, मंडावा 24.97% में, मंड्रेला 36.12% में, बिसाऊ 28.45% में और मलसीसर 30.98 में मतदान हुआ. 

राजसमंद नगर परिषद सुबह 10 बजे तक 22.04% मतदान:
राजसमंद निकाय चुनाव में मतदान जारी है. सुबह 10 बजे तक 22.04% मतदान हुआ. भीम नगर पालिका: सुबह 10 बजे तक 31.18% मतदान, देवगढ़ नगर पालिका: सुबह 10 बजे तक 27.84% मतदान हुआ है, तीनों निकायों में मतदाताओं में उत्साह दिख रहा है, मतदान केंद्रों पर वोटिंग जारी है. 

धोरीमन्ना में सुबह 10 बजे तक 44.38% हुआ मतदान :
धोरीमन्ना नगरपालिका चुनाव 2026 में मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है. सुबह 10 बजे तक 44.38% मतदान हुआ, सभी 18 वार्डों पर शांति पूर्ण मतदान हो रहा है. मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम हैं. नगरपालिका चुनाव को लेकर रिटर्निंग अधिकारी SDM बद्रीनारायण विश्नोई सख्त हैं. 

बालोतरा में सुबह 10 बजे तक जिले में 27.86 प्रतिशत मतदान:
जिले के 4 निकायों में शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है. सुबह 10 बजे तक जिले में 27.86 प्रतिशत मतदान हुआ. सबसे अधिक धोरीमन्ना नगर पालिका में 44.38 प्रतिशत मतदान हुआ. सिणधरी में 37.77 प्रतिशत, सिवाना में 28.17 प्रतिशत, बालोतरा नगर परिषद में 24.75 प्रतिशत मतदान हुआ.

निकाय चुनाव में सुबह 10 बजे तक मतदान की रफ्तार धीमी:
-उदयपुर नगर निगम में सबसे कम 12.06% मतदान
-कुशलगढ़ में 13.95% वोटिंग
-कोटा नगर निगम में 14.55% मतदान
-अजमेर नगर निगम में 14.58% वोटिंग
-जयपुर नगर निगम में 16.23% मतदान
-दौसा नगर परिषद में 17.35% मतदान
-जोधपुर नगर निगम में 19.96% मतदान
-सबसे ज्यादा मतदान फालोदी के बाप नगर पालिका में 41.62% और झुंझुनूं के बुहाना में 39.42%
-सबसे ज्यादा मतदान धोरीमन्ना 44.38%