जयपुर : पंचायती राज चुनाव की लॉटरी का इंतजार खत्म हो गया है. जयपुर में 23 और 24 सितंबर को आरक्षण की लॉटरी होगी. जिला परिषद, पंचायत समिति और ग्राम पंचायतों के पदों का आरक्षण होगा. 23 सितम्बर को जिला परिषद सदस्यों, प्रधान और पंचायत समिति सदस्यों की लॉटरी होगी.
सुबह 10:15 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आरक्षण प्रक्रिया होगी. 24 सितम्बर को सरपंच और वार्ड पंचों के पदों का आरक्षण होगा. संबंधित उपखंड अधिकारी मुख्यालय पर सरपंच-वार्ड पंचों की लॉटरी होगी. SC, ST, OBC और महिलाओं के लिए पद आरक्षित होंगे. आरक्षण एवं श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया के लिए कलक्टर ने निर्देश दिए. लॉटरी के साथ पंचायत चुनाव की तस्वीर साफ होगी.
पंचायती राज चुनाव की लॉटरी का इंतजार खत्म
-जयपुर में 23 और 24 सितंबर को होगी आरक्षण की लॉटरी
-जिला परिषद, पंचायत समिति और ग्राम पंचायतों के पदों का होगा आरक्षण
-23 सितम्बर को जिला परिषद सदस्यों, प्रधान और पंचायत समिति सदस्यों की लॉटरी
-सुबह 10:15 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में होगी आरक्षण प्रक्रिया
-24 सितम्बर को सरपंच और वार्ड पंचों के पदों का होगा आरक्षण
-संबंधित उपखंड अधिकारी मुख्यालय पर होगी सरपंच-वार्ड पंचों की लॉटरी
-SC, ST, OBC और महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे पद
-आरक्षण एवं श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया के लिए कलक्टर ने दिए निर्देश
-लॉटरी के साथ साफ होगी पंचायत चुनाव की तस्वीर