जयपुर: अब गांवों में चुनावी रण के लिए तारीख तय हो गई. पंचायती राज संस्थाओं में आरक्षण की लॉटरी की तारीख तय हुई. पंचायती राज संस्थाओं में आरक्षण की लॉटरी की तारीख तय हुई. 23-24 सितंबर को पंचायतीराज चुनाव का पिटारा खुलेगा.
23 सितंबर को जिला स्तर की आरक्षण लॉटरी निकाली जाएगी. जिला परिषद सदस्य, प्रधान एवं पंचायत समिति सदस्यों के आरक्षण की लॉटरी होगी. 24 सितंबर को उपखंड स्तर की लॉटरी निकलेगी. सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी.
आरक्षण लॉटरी की तारीख तय होते ही पंचायतीराज चुनाव की हलचल तेज हो गई. पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव की प्रक्रिया 15 नवंबर तक पूरी करने का लक्ष्य है. पंचायती राज विभाग ने जिला कलेक्टर एवं उपखंड अधिकारियों को निर्देश जारी किए. 13 अगस्त को जिला प्रमुख पदों के आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. हाईकोर्ट के 20 जुलाई के आदेश के बाद चुनाव प्रक्रिया समयबद्ध करने की कवायद तेज हो गई.