जयपुरः निकाय चुनाव परिणामों के बाद भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि अधिक से अधिक मतदान के लिए मैं जनता का बहुत-बहुत अभिनंदन, धन्यवाद करता हूं. वैसे जनता ने हमें बहुत आशीर्वाद दिया. पिछली बार की तुलना में यदि हम देखें, तो हमने जस्ट ढाई से तीन गुना सफलता प्रत्येक क्षेत्र में पाई. चाहे निगम का मामला हो, नगर परिषद का मामला हो या नगर निकाय का. नगर पालिकाओं का मामला हो, उन सब में हमने बहुत अच्छी सफलता प्राप्त की.
जनता के आशीर्वाद से हमको 90 प्रतिशत सफलता प्राप्त हुई है. इसी प्रकार से नगर परिषदों में भी पिछली बार हमारे पास में 29 प्रतिशत थी. जो इस बार हमको 65.95 परसेंट ये सफलता मिली है. नगर पालिकाओं में भी पिछली बार 32.23 प्रतिशत थी. इस बार 67.06 परसेंट, यानी इतनी हमको सफलता मिली है.
पिछली बार की तुलना में ढाई से तीन गुना सफलता मिलीः
ये जो जनता का आशीर्वाद हमें मिला ये राजस्थान सरकार ने जो विकास के काम किए. उस पर जनता की मोहर लगी है. पिछली बार की तुलना में ढाई से तीन गुना सफलता मिली. संख्यात्मक आंकड़े के तहत पिछली बार पांच मेयर थे. इस बार 90 फीसदी सफलता मिली.