नई दिल्ली: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दिल्ली दौरे पर हैं. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि हम राजस्थान वाले सौभाग्यशाली है. पीएम मोदी के नेतृत्व में 6 राज्यों के बीच बहुत बड़ा समझौता हुआ. इन समझौतों को आने वाली पीढ़ी याद रखेगी. मैं पीएम मोदी का धन्यवाद देता हूं. निकाय चुनाव पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारे ढाई साल के विकास कार्यों पर जनता ने मुहर लगाई. निकाय चुनाव में हमने ऐतिहासिक जीत दर्ज की.
आपको बता दें कि राजस्थान को आज एक बड़ी खुशखबरी मिलेगी. भजनलाल सरकार के नेतृत्व में बड़ी खुशखबरी मिलेगी. राजस्थान के पेयजल प्रबंधन को लेकर बड़ी खुशखबरी मिलेगी. किशाऊ बांध परियोजना को लेकर राजस्थान के साथ MoU होगा. दिल्ली में आज परियोजना क्षेत्र में समझौते के साथ बांध निर्माण को लेकर अहम बैठक है.
गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में बैठक होगी. गृह मंत्री की मौजूदगी में बांध निर्माण निर्णय और MoU होगा. इस दौरान जल शक्ति मंत्री सीआर पाटील और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री भी मौजूद रहेंगे. बैठक में जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत, मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास, ACS जल संसाधन अभय कुमार राजस्थान की तरफ से मौजूद रहेंगे.
बैठक में राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के मुख्यमंत्री MoU में मौजूद रहेंगे. राजस्थान को किशाऊ बांध से वर्ष पर्यंत पानी मिलेगा. राजस्थान को 130 MCM पानी की आपूर्ति हो सकेगी. शेखावाटी के तीन जिलों की पेयजल और सिंचाई आवश्यकता की पूर्ति होगी. यमुना जल समझौते के तहत डाले जाने वाली लाइनों से ही शेखावाटी को पानी मिलेगा.