जयपुर : मानसून की वापसी से आज कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल गया है. अलवर-भरतपुर में तेज बारिश हो रही है, धौलपुर की सड़कों पर पानी भर गया है. मौसम विभाग ने आज 24 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. अगले तीन दिन तेज बारिश, बिजली गिरने और तेज हवा की चेतावनी जारी की है.
वहीं मौसम विभाग ने भरतपुर, जयपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ मध्यम से कहीं-कहीं तेज बारिश बारिश होने की संभावना है. आज कोटा व बीकानेर संभाग के कुछ भागों भी हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है. डूंगरपुर में बारिश की कामना को लेकर महिलाओं ने पुरुष वेश में 'धाड़' जुलूस निकाला है.
मानसून की वापसी से आज कई जिलों में बदला मौसम का मिजाज
-अलवर-भरतपुर में तेज बारिश, धौलपुर की सड़कों पर भरा पानी
-मौसम विभाग ने आज 24 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया
-अगले तीन दिन तेज बारिश, बिजली गिरने और तेज हवा की चेतावनी
-डूंगरपुर में बारिश की कामना को लेकर महिलाओं ने पुरुष वेश में निकाला 'धाड़' जुलूस