अमरनाथ यात्रा-2026 से पहले मौसम सबसे बड़ी चुनौती, लगाए गए 7 ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन, बारिश और भूस्खलन पर प्रशासन लेगा तत्काल फैसला

अमरनाथ यात्रा-2026 से पहले मौसम सबसे बड़ी चुनौती, लगाए गए 7 ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन, बारिश और भूस्खलन पर प्रशासन लेगा तत्काल फैसला

नई दिल्लीः श्री अमरनाथ यात्रा-2026 से पहले मौसम सबसे बड़ी चुनौती बना है. यात्रा मार्गों पर 7 ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन लगाए गए है. हर 1-2 घंटे में मौसम का रियल-टाइम अपडेट मिलेगा. भारी बारिश और भूस्खलन पर प्रशासन तत्काल फैसला लेगा. श्रीनगर में मौसम निगरानी के लिए विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किए गए है. 

MRT, पुलिस, SDRF और CRPF की संयुक्त रेस्क्यू टीमें तैनात की गई है. पंजीकृत श्रद्धालुओं को SMS से मौसम और यात्रा अलर्ट मिलेगा. एलजी मनोज सिन्हा ने प्रथम पूजा करने के बाद कहा कि 3 जुलाई से यात्रा के लिए सभी तैयारियां पूरी है.