जयपुरः "यमुना का जल शेखावाटी का उज्जवल कल" कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम में सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि अंदाजा नहीं था कि कार्यक्रम ऐसा होगा. कि जितने लोग अंदर हैं उतने बाहर होंगे. मैं जहां जाता हूं शेखावाटी का कोई न कोई भाई जरूर मिलता है. शेखावाटी अंचल हमेशा अभावग्रस्त रहा है. क्योंकि सर्दी और गर्मी शेखावाटी में सर्वाधिक पड़ती है. यहां के लोग मेहनत करने में कभी कम नहीं रहे. शेखावाटी के लोगों ने अपनी मिट्टी की खुशबू दुनिया में फैला रखी. गुरु, साधु-संत और महंत भी इस धरती पर रहे हैं.
हमने सबसे पहले राजस्थान का रोडमैप बनाया. राजस्थान के लिए सबसे पहले पानी को प्राथमिकता दी. "रामजल सेतु योजना के तहत महज एक-डेढ़ महीने में समझौता किया. फिर एक महीने बाद यमुना जल को लेकर समझौता हुआ. 24 हजार करोड़ के काम रामजल सेतु में चल रहे. विकास और विरासत साथ-साथ चलने चाहिए.
शेखावाटी की हवेलियों के संरक्षण का काम हम कर रहे. 662 हवेलियां चिन्हित हो गई,उनका संरक्षण किया जाएगा. सालासर,शाकंभरी माता और खाटूश्यामजी का विकास किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कोटपूतली से सालासर, रींगस, सीकर, झुंझुनूं, हनुमानगढ़ वाले ग्रीन एक्सप्रेस-वे को लेकर जानकारी दी.