नई दिल्ली: दिल्ली में कांग्रेस की अहम बैठक जारी है. कांग्रेस की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संबोधित किया. मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश हो रही है. संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा हमारी जिम्मेदारी है.
राजनीतिक संघर्ष के साथ लोकतंत्र बचाना भी जरूरी है. खड़गे ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी देश की बड़ी चुनौती है. परीक्षा घोटालों ने युवाओं का भरोसा तोड़ा. खड़गे ने कहा कि युवाओं को निष्पक्ष भर्ती और समान अवसर मिलें. खड़गे ने कहा कि संस्थाओं पर जनता का विश्वास कायम रहना चाहिए.
हर नागरिक को न्याय और सम्मान का अधिकार है. खड़गे ने कहा कि लोकतंत्र मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा. खड़गे ने कहा कि युवाओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता है. खड़गे ने कहा कि संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है.