नागौर के रियांबड़ी में NH-458 पर हुआ सड़क हादसा, बस और कार की हुई आमने-सामने टक्कर, 3 लोगों की मौके पर मौत

नागौर के रियांबड़ी में NH-458 पर हुआ सड़क हादसा, बस और कार की हुई आमने-सामने टक्कर, 3 लोगों की मौके पर मौत

नागौर: नागौर के रियांबड़ी में NH-458 पर सड़क हादसा हुआ. बस और कार की आमने-सामने टक्कर हुई. दुर्घटना में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई. करोली निवासी महिला,पुरुष और एक बच्ची की मौत हुई. 

सूचना पर जसनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. एम्बुलेंस से घायलों को जैतारण अस्पताल पहुंचाया. शवों को रियांबड़ी चिकित्सालय की मोर्चरी में पहुंचाया. उपखण्ड के जसनगर में लूणी नदी की रपट के समीप हादसा हुआ.