सियोल में IIAS 2026 सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने किया संबोधित, वैश्विक मंच पर नेक्स्ट जनरेशन प्रशासनिक सुधारों और सुशासन पर दिया जोर, देखिए खास रिपोर्ट

जयपुरः मुख्य सचिव व  इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडमिनिस्ट्रेटिव साइंसेज- IIASके अध्यक्ष वी. श्रीनिवास ने दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में आयोजित IIAS 2026 कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने वैश्विक स्तर पर प्रशासनिक सुधारों, सुशासन और सार्वजनिक प्रशासन के भविष्य से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे.

सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में वी. श्रीनिवास दक्षिण कोरिया की नेशनल असेंबली के स्पीकर जंग-सिक चो, गृह मंत्री हो-जुंग यून, NRC के चेयरपर्सन हान-जू ली, SK ग्रुप के चेयरमैन ताए-वोन चेई, प्रो. यंग बम ली, प्रो. सबीन कुहलमान और मोरक्को की डॉ. नाडा बियाज सहित कई प्रमुख हस्तियों के साथ नजर आए.

यह रहा उदघाटन सत्र  में संबोधन 
ई गवर्नेंस और सोसाइटी के लिए विकास: सहयोगात्मक शासन, सामाजिक नवाचार और सामाजिक मूल्य पर केंद्रित रहा  संबोधन

AI किस तरह सामाजिक बदलाव और विकास में दे सकता है योगदान और इसका गुड गवर्नेंस के लिए कैसे हो सकता उपयोग,इस पर संबोधन में रहा फोकस 

बताया  कि सियोल में पहली बार आयोजित हो रहा इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडमिनिस्ट्रेटिव साइंसेज (IIAS) का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

IIAS 2026 सम्मेलन की थीम है  'सोसाइटी के लिए विकास: सहयोगात्मक शासन, सामाजिक नवाचार और सामाजिक मूल्य'

सम्मेलन में दुनिया भर के 373 शोधपत्र स्वीकार, 14 अलग-अलग विषयगत सत्रों में हुआ  विचार-विमर्श

Sanbodhan में श्रीनिवास ने बताया कि IIAS का लक्ष्य डिजिटल रूप से सक्षम, शोध एवं प्रकाशन समृद्ध और संसाधन संपन्न वैश्विक ज्ञान संस्थान बनना

वर्ष 2030 में IIAS के शताब्दी वर्ष की तैयारी, नौ दशकों के शोध और अंतरराष्ट्रीय सहयोग की विरासत को आगे बढ़ाने पर जोर पर किया  फोकस 

बताया कि वर्ष 2026 में ब्रुसेल्स गवर्नेंस वीक, रोम EGPA सम्मेलन, एथेंस IASIA सम्मेलन और सियोल IIAS सम्मेलन रहे सफल

IIAS को तुलनात्मक लोक प्रशासन मॉडल का विश्व का प्रमुख ज्ञान भंडार बनाने की दिशा में किया जा रहा प्रयास

बताया  कि तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग मानवता, शांति, जीवन और जनकल्याण के लिए होना चाहिए

कहा कि भारत और दक्षिण कोरिया के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी, ई-गवर्नेंस और डिजिटल प्रशासन में सहयोग की अपार संभावनाएं

कोरिया के ई-गवर्नेंस मॉडल और उन्नत विनिर्माण क्षमता के साथ भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर का समन्वय महत्वपूर्ण

पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक केंद्रित शासन के जरिए सरकार और नागरिकों के बीच दूरी कम करने पर जोर

'मैक्सिमम गवर्नेंस, मिनिमम गवर्नमेंट' नीति का मूल आधार नागरिकों का डिजिटल सशक्तिकरण और संस्थानों का डिजिटल परिवर्तन

बढ़ती उम्र की आबादी, जलवायु परिवर्तन, आपात स्थितियां, सप्लाई चेन की कमजोरियां और AI का विस्तार प्रशासन के सामने बड़ी चुनौतियां

आर्थिक विकास ऐसा हो जिसमें कोई भी नागरिक पीछे न छूटे, 'सबका साथ, सबका विकास' की भावना से योजनाओं का क्रियान्वयन जरूरी

सरकारी संस्थानों, उद्योग जगत, सिविल सोसायटी, शिक्षण संस्थानों और समुदायों के बीच सहयोग पर विशेष बल

लोगों की जरूरतों के अनुरूप सामाजिक नवाचार और योजनाओं से पैदा होने वाले सामाजिक मूल्य का आकलन जरूरी

ये हैं ख़ास बातें 
सियोल सम्मेलन में IIAS गवर्नेंस इंडेक्स का  शुभारंभ, 164 देशों की सार्वजनिक संस्थाओं के प्रदर्शन का होगा मूल्यांकन

50 प्रमुख मानकों के आधार पर तैयार IIAS गवर्नेंस इंडेक्स वैश्विक स्तर पर प्रशासनिक क्षमता मजबूत करने का बनेगा आधार

पिछले नौ दशकों से IIAS अंतरराष्ट्रीय प्रशासनिक सिद्धांतों, व्यवहार और संस्थागत सहयोग का वैश्विक मंच

अंतरराष्ट्रीय संगठनों और वैज्ञानिक नेटवर्क के माध्यम से प्रशासनिक अनुभवों एवं सूचनाओं के आदान-प्रदान में IIAS की अहम भूमिका

वोरुगंती श्रीनिवास 3 जून 2025 को 2025-28 कार्यकाल के लिए IIAS अध्यक्ष निर्वाचित, ग्लोबल साउथ से पहले अध्यक्ष बने

श्रीनिवास नवंबर 2025 से राजस्थान के मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत

38 वर्ष के प्रशासनिक अनुभव वाले वरिष्ठ IAS अधिकारी, भारत में प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग के सबसे लंबे समय तक सचिव रहे

डिजिटल गवर्नेंस, प्रशासनिक सुधार, शिकायत निवारण, क्षमता निर्माण और नागरिक केंद्रित प्रशासन रहा विशेष कार्यक्षेत्र

सम्मेलन के दौरान मुख्य सचिव ने मोरक्को के नेशनल स्कूल ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन की महानिदेशक डॉ. नाडा बियाज और मोरक्को के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की. वहीं, लेबनान के प्रशासनिक सुधार मंत्री डॉ. फादी मक्की के साथ भी उनकी महत्वपूर्ण बैठक हुई. दोनों के बीच नेक्स्ट जनरेशन प्रशासनिक सुधारों को लेकर सौहार्दपूर्ण और रचनात्मक चर्चा हुई.    

IIAS 2026 का यह सम्मेलन विभिन्न देशों के प्रशासनिक नेतृत्व, विशेषज्ञों और संस्थानों को सार्वजनिक प्रशासन में नवाचार, सहयोग और भविष्य की चुनौतियों पर विचार-विमर्श का वैश्विक मंच दे रहा है. मुख्य सचिव की इन बैठकों और संबोधन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशासनिक संवाद में राजस्थान की भागीदारी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

हैप्पी बर्थडे जयपुर — क्लिक करें