राजस्थान में सर्दी ने पकड़ा जोर, फतेहपुर में 5.7 डिग्री पर पहुंचा पारा, चित्तौड़गढ़ सबसे गर्म

जयपुर: राजस्थान में मौसम का मिजाज फिलहाल शुष्क बना हुआ है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की कोई संभावना नहीं है. बीते 24 घंटों के दौरान कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई. हालांकि, रात के तापमान में लगातार गिरावट के चलते सर्दी का असर बढ़ने लगा है. खासकर शेखावाटी अंचल में ठंड ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है.

मौसम विभाग के अनुसार, फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सर्दी के बढ़ते असर को दर्शाता है. सुबह और रात के समय ठिठुरन महसूस होने लगी है. वहीं दूसरी ओर, दिन के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है. चित्तौड़गढ़ प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

प्रदेश में मौसम शुष्क रहने और बारिश के आसार नहीं होने से फिलहाल मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. हालांकि, रात के पारे में गिरावट के चलते आने वाले दिनों में सर्दी का असर और तेज महसूस हो सकता है.

हैप्पी बर्थडे जयपुर — क्लिक करें