दिल्ली में अशोक गहलोत की सक्रियता से कांग्रेस में बड़ी भूमिका के कयास, बोले- मुझसे कोई चर्चा नहीं हुई

जयपुर: पूर्व सीएम और कद्दावर नेता अशोक गहलोत की इन दिनों दिल्ली में लगातार सक्रियता को लेकर कई तरह की अटकलें जारी है. पिछले एक हफ्ते में गहलोत दिल्ली में कई कार्यक्रमों में हिस्सा ले चुके है. खास बात है कि दिल्ली दौरे और प्रोग्राम में एक बार फिर उनकी सोनिया गांधी के साथ नजदीकियां भी देखी गई. ऐसे में गहलोत को पार्टी में बड़ी भूमिका मिलने के कयास भी शुरु हो चुके है. हालांकि गहलोत खुद कोई बड़ा पद मिलने की अटकलों का खंडन कर चुके हैं.

राजस्थान में सत्ता गंवाने के बाद अशोक गहलोत  के पास पिछले तीन साल से कोई पद नहीं है. गाहे-बेगाहे सियासी गलियारों में अशोक गहलोत को बड़ी जिम्मेदारी मिलने की भी लगातार अटकलें चलती रहती है. लेकिन अब पिछले एक हफ्ते से गहलोत की दिल्ली में लगातार सक्रियता से फिर ऐसी चर्चाओं और कयासों का दौर तेज हो चुका है. दिल्ली में पिछले दिनों गहलोत ने बैक टू बैक  सोनिया गांधी की पुस्तक लॉन्चिंग, पंडित नेहरू से जुड़े प्रोग्राम औऱ श्रद्धांजलि जैसे कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. खास बात है कि इनमें से तीन कार्यक्रमों में तो अशोक गहलोत की सोनिया गांधी के साथ फिर बेहतर ट्यूनिंग और नजदीकियां भी देखी गई. सोनिया गांधी के साथ आई तस्वीरों के बाद अब गहलोत को जल्द बड़ी जिम्मेदारी मिलने की चर्चाओं के और पंख लग चुके है. लेकिन खुद अशोक गहलोत ने दो दिन पहले इन तमाम अटकलों को खारिज कर चुके है. गहलोत ने कहा कि कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने औऱ फिर अन्य पद को लेकर मुझसे तो अभी तक किसी ने कोई चर्चा नहीं की है. लेकिन आखिर में गहलोत ने यह हिंट भी जरुर दे दिया कि आलाकमान सर्वोपरि है और अगर मुझे कुछ दिया जाता है तो मैं कैसे मना कर सकता हूं.

खैर,बयानों के जरिए अशोक गहलोत चाहे कुछ भी कहे,लेकिन उनके बयानों को डिकोड करना और समझना बड़ा मुश्किल है. राजस्थान में कांग्रेस की सत्ता जाने के बाद यह पहला ऐसा मौका है जब अशोक गहलोत पिछले एक हफ्ते से ज्यादा दिल्ली में डेरा डाले हुए है. इससे पहले गहलोत एक या दो दिन का स्टे और रुटीन दौरा दिल्ली का करते थे. लेकिन इस बार तो गहलोत ने गांधी परिवार से सीधे जुड़े पंडित नेहरू औऱ इंदिरा गांधी जैसी शख्सियतों के कार्यक्रम में शिरकत की..वहीं सोनिया गांधी की पुस्तक लॉन्चिंग कार्यक्रम में भी गहलोत को विशेष रूप से सोनिया गांधी ने आमंत्रित किया था.

गहलोत को फ्यूचर में बड़ी भूमिका मिलती है या नहीं मिलती है यह कांग्रेस हाईकमान और पार्टी को फैसला करना है. लेकिन दिल्ली में गहलोत जैसे बड़े कद के नेता की यह सक्रियता नॉर्मल तो बिल्कुल नहीं कही जा सकती. जानकारों का मानना है कि गहलोत का एक लंबा सियासी सफर रहा है और सत्ता-संगठन संचालन का भी उन्हें अच्छा तजुर्बा है. ऐसे में पार्टी आने वाले दिनों में उनकी उपयोगिता ले सकती है. वहीं सोनिया गांधी से नजदिकिया बताती है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनने का घटनाक्रम अब बीते दिनों की बात हो चुकी है और गांधी परिवार से दूरियां होने की अटकलों पर भी अब ब्रेक लग चुके है. अब देखते है यह सक्रियता और मुलाकाते रुटीन है या फिर इनके गहरे सियासी मायने है.

हैप्पी बर्थडे जयपुर — क्लिक करें