जालोरः जालोर में ACB ने बड़ी कार्रवाई की है. ACB ने 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते पटवारी को दबोचा है. पटवारी बंटी मीणा को 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते ट्रैप किया है. पटवारी ने म्यूटेशन भरने की एवज में घूस की डिमांड की थी.
ऐसें में मामले की सूचना मिलने पर टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया. Add.SP मांगीलाल राठौड़ ने कार्रवाई को अंजाम दिया. DIG नारायण टोगस के सुपरविजन में कार्रवाई की गई.