VIDEO: निकाय चुनाव के बाद पंचायत चुनावों पर मंथन, बीजेपी नेतृत्व ने संभाग प्रभारियों की बैठक, देखिए ये खास रिपोर्ट

जयपुर: इसे कहते है सियासी दल एक चुनाव पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ और जुट गए अगले चुनाव की तैयारी में. राजस्थान बीजेपी ने निकाय चुनाव के बाद पंचायत चुनावों की तैयारी शुरु कर दी है. आज बीजेपी प्रदेश मुख्यालय पर संभाग प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी ने बैठक ली. प्रभारियों से निकाय चुनाव परिणामों की समीक्षात्मक रिपोर्ट बनाने को कहा गया .तबियत नासाज होने के कारण सीएम भजन लाल शर्मा नहीं आ पाए. 

निकाय चुनाव के सुखद परिणामों के बाद भारतीय जनता पार्टी ने पंचायतीराज चुनावों की तैयारी का श्रीगणेश कर दिया है. बीजेपी प्रदेश मुख्यालय पर अहम बैठक आयोजित हुई. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़,केंद्रीय पर्यवेक्षक हरीश द्विवेदी ने बैठक ली. संभाग प्रभारी और संगठन के प्रमुख नेताओं की मौजूदगी. प्रभारियों से कहा गया कि निकाय चुनाव की पूरी रिपोर्ट तैयार करके पार्टी नेतृत्व को सौंपे.

--- बीजेपी निकाय चुनाव परिणाम की करेगी समीक्षा ---
-संभाग प्रभारी तैयार करेंगे रिपोर्ट..
-रिपोर्ट में जहां हार मिली उसकी संपूर्ण जानकारी
-किस नेता काम सही किया किसने गलत इसका पूरा ब्यौरा
-किसने पार्टी के खिलाफ किया और भीतरघात किया
-कौन से ऐसे नेता रहे जिन्होंने अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ बागी उतारे 
-निर्दलीयों की व्यापक जीत के कारण
-UGC रोल बैक का मुद्दा कितना पर प्रभावी रहा !

पंचायत चुनावों की तैयारी को लेकर कहा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मीडिया से कहा कि हम पंचायत चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार ..मदन राठौड़ ने कांग्रेस की ओर से बीजेपी पार्षदों की ओर से क्रॉस वोटिंग के आरोपों पर पलटवार किया मदन राठौड़ ने कहा कि वो हम पर आरोप लगाते थे, वो अब क्या कर रहे हैं.

--- अपनी गिरवांने में देखे कांग्रेस ---
-वो कितनी भी कोशिश कर लें, कुछ नहीं होगा
-70% से अधिक जनता प्रदेश में बीजेपी के साथ..बीजेपी राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी ने कहा
-शानदार परिणाम सामने आए
-राजस्थान की जनता का आभार
-पार्षद का जब भी चुनाव होता है 
-40-42 फीसदी वोट मिलना बहुत अच्छा होता है
-भरपूर समर्थन जनता का मिला
-भजनलाल सरकार की नीतियों पर जनता ने मुहर लगाई

BJP ने निकाय चुनावों में मिली विराट जीत को भजन लाल सरकार के पक्ष में जनादेश करार दिया यही अब प्रचारित भी किया जा रहा. जिससे पंचायत चुनावों में लाभ मिल सके. पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा 37प्रतिशत लोग शहरों में रहने लगे है.

--- रेफरेंडम हमारे पक्ष में आए ---
-अंडर करेंट बीजेपी के पक्ष में चला 
-कांग्रेस का कोई भी बड़ा नेता प्रचार में नहीं उतर पाए
-शुरू बीजेपी ऐतिहासिक सफलता की ओर बढ़ रही
-पंचायती राज चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक हुई
-पार्टी एकात्मक रूप से आगे बढ़ रही 
-कांग्रेस की संस्कृति रही दल बदल और क्रॉस वोटिंग
-अशोक गहलोत एलिफेंट ट्रेडिंग करते रहे
-बीजेपी पूरी एकजुट.. बीजेपी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने भी कांग्रेस पर हमला बोला

संभाग प्रभारियों की बैठक में सीएम भजन लाल शर्मा को आना था लेकिन तबीयत नासाज होने के कारण उनका आना नहीं हो पाया लेकिन उनका संदेश सभी को प्राप्त हो गया. बैठक में सीएम भजन लाल शर्मा की लीडरशिप की प्रशंसा और सराहना की. कहा गया कि उनका कुशल नेतृत्व बीजेपी के लिए चुनावों में वरदान बना.