मौसमी बीमारियों के सीजन के बीच स्वाइन फ्लू की "एग्रेसिव एंट्री", इस साल अकेले अगस्त माह में सर्वाधिक 35 केस आ चुके सामने

जयपुर: मौसमी बीमारियों के सीजन के बीच स्वाइन फ्लू की "एग्रेसिव एंट्री". इस साल अकेले अगस्त माह में सर्वाधिक 35 केस सामने आ चुके है. पिछले साल के मुकाबले अब तक 8 गुना अधिक केस आ चुके है. 

चिकित्सा विभाग की आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल महज 16 केस आए थे. जबकि इस साल अगस्त के पहले पखवाड़े तक 129 केस सामने आ चुके है.इस दौरान जयपुर में सबसे अधिक 56 केस चिन्हित, उदयपुर में 30 केस दर्ज की गई.

हालांकि अच्छी बात ये कि राजस्थान में अब तक किसी की मौत नहीं हुई. लेकिन जिस तरह दिल्ली उत्तर प्रदेश समेत अन्य पड़ोसी राज्यों में "स्प्रेड" देखा जा रहा है. उसको देखते हुए राजस्थान के चिकित्सा विभाग ने भी सर्विलांस बढ़ाई.

मौसमी बीमारियों के सीजन के बीच स्वाइन फ्लू की "एग्रेसिव एंट्री": 
-इस साल अकेले अगस्त माह में सर्वाधिक 35 केस आ चुके सामने
-पिछले साल के मुकाबले अब तक आ चुके 8 गुना अधिक केस
-चिकित्सा विभाग की आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल आए थे महज 16 केस
-जबकि इस साल अगस्त के पहले पखवाड़े तक सामने आ चुके 129 केस
-इस दौरान जयपुर में सबसे अधिक 56 केस चिन्हित, उदयपुर में 30 केस
-हालांकि अच्छी बात ये कि राजस्थान में अब तक नहीं हुई किसी की मौत
-लेकिन जिस तरह दिल्ली उत्तर प्रदेश समेत अन्य पड़ोसी राज्यों में देखा जा रहा "स्प्रेड"
-उसको देखते हुए राजस्थान के चिकित्सा विभाग ने भी बढ़ाई सर्विलांस