दिल्ली में अलर्ट... राजस्थान में बढ़ी चिंता ! मौसमी बीमारियों के सीजन के बीच "स्वाइन फ्लू" का बढ़ता प्रकोप

दिल्ली में अलर्ट... राजस्थान में बढ़ी चिंता ! मौसमी बीमारियों के सीजन के बीच "स्वाइन फ्लू" का बढ़ता प्रकोप

जयपुरः दिल्ली में अलर्ट के बाद राजस्थान में चिंता बढ़ गई है. मौसमी बीमारियों के सीजन के बीच "स्वाइन फ्लू" का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. पिछले साल के मुकाबले अब तक आठ गुना अधिक केस आ चुके है. चिकित्सा विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल महज 16 केस आए थे.    

जबकि इस साल अगस्त के पहले पखवाड़े तक 129 केस सामने आ चुके है. हालांकि, अच्छी बात ये कि राजस्थान में अब तक किसी की मौत नहीं हुई है. लेकिन जिस तरह दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत अन्य पड़ोसी राज्यों में "स्प्रेड" देखा जा रहा है. उसको देखते हुए राजस्थान के चिकित्सा विभाग ने भी सर्विलांस बढ़ाई है.