जयपुर में आगामी 3 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, मध्यम से तेज बारिश की जताई गई संभावना

जयपुर में आगामी 3 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट,  मध्यम से तेज बारिश की जताई गई संभावना

जयपुर : राजधानी जयपुर के लिए अलर्ट जारी किया है. आगामी 3 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है. जयपुर शहर में फिर से तेज बारिश होने का अलर्ट है. अगले 1-3 घंटे में जयपुर और आस-पास के इलाकों में बारिश की संभावना है. मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई गई है. 30-40 KM/HR की रफ्तार से तेज हवा चलने का भी अलर्ट है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.

वहीं दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान में भी भारी बारिश की चेतावनी है. बीते 24 घंटे चित्तौड़गढ़ में जमकर बारिश हुई इस दौरान 227 MM बारिश दर्ज, बस्सी में 227 MM बारिश, सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड, बारां और उदयपुर में भी अतिभारी बारिश दर्ज हुई. 

आज कोटा, उदयपुर, अजमेर, जयपुर और जोधपुर संभाग में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. भरतपुर और बीकानेर संभाग में भी मध्यम से तेज बारिश संभव है. 13 अगस्त को 7 संभागों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. 14 अगस्त से कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां घटेंगी. 15 अगस्त से अधिकांश राजस्थान में बारिश में कमी के आसार है.