विधानसभा में आज सर्वदलीय बैठक, स्पीकर वासुदेव देवनानी ने बुलाई बैठक

जयपुर : विधानसभा में आज सर्वदलीय बैठक है. स्पीकर वासुदेव देवनानी ने सुबह 11 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है. 16वीं राजस्थान विधानसभा के षष्ठम सत्र को लेकर बैठक बुलाई है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, मुख्य सचेतक प्रतिपक्ष रफीक खान, विधायक डॉ. सुभाष गर्ग,  विधायक मनोज कुमार, विधायक थावरचंद बैठक में शामिल होंगे. 

वासुदेव देवनानी ने कहा कि सर्वदलीय बैठकों की परंपरा लोकतांत्रिक संवाद का माध्यम है. संसदीय समन्वय को सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम सर्वदलीय बैठक है. सदन के प्रभावी संचालन, जनमहत्व के विषयों पर सार्थक चर्चा होगी. इससे संसदीय परंपराओं और सदन की गरिमा के अनुरूप सकारात्मक वातावरण बनता है. 20 अगस्त से विधानसभा का मॉनसून सत्र शुरू हो रहा है.

विधानसभा में आज सर्वदलीय बैठक 
-स्पीकर वासुदेव देवनानी ने सुबह 11 बजे बुलाई सर्वदलीय बैठक
-16वीं राजस्थान विधानसभा के षष्ठम सत्र को लेकर बैठक
-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली,
-संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग,
-मुख्य सचेतक प्रतिपक्ष रफीक खान, विधायक डॉ. सुभाष गर्ग, 
-विधायक मनोज कुमार, विधायक थावरचंद होंगे बैठक में शामिल
-वासुदेव देवनानी ने कहा-'सर्वदलीय बैठकों की परंपरा लोकतांत्रिक संवाद का माध्यम'
-'संसदीय समन्वय को सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम है सर्वदलीय बैठक' 
-'सदन के प्रभावी संचालन, जनमहत्व के विषयों पर सार्थक चर्चा होगी'
-'इससे संसदीय परंपराओं और सदन की गरिमा के अनुरूप सकारात्मक वातावरण बनता है'
-20 अगस्त से शुरू हो रहा विधानसभा का मॉनसून सत्र