नई दिल्ली : 'सहकार से समृद्धि' के स्वर्णिम 5 वर्ष कार्यक्रम भारत मंडपम में आयोजित हुआ. कार्यक्रम को केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने संबोधित करते हुए कार्यक्रम में मौजूद सभी माननीयों का जताया आभार.
उन्होंने कहा कि मित्रों आज हम सबके लिए बहुत शुभ दिन है. पीएम मोदी का बहुत-बहुत साधुवाद. पीएम के एक फैसले से सहकारिता से जुड़े करोड़ों लोग लाभान्वित हो रहे हैं. अमित शाह ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भी याद किया. डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारत को आगे बढ़ाने का काम किया. उन्होंने कहा कि सहकार से समृद्धि' का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और कृषि क्षेत्रों में सहकारी समितियों को मजबूत करना है.
इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सहकारिता से पूरा देश लाभान्वित हुआ है. देशभर में महिला सहकारी समिति का गठन हुआ. अमित शाह के नेतृत्व में सहकार से समृद्धि का मंत्र दिया. कांग्रेस ने सहकारिता को भ्रष्टाचार का अड्डा बनाया. लेकिन अमित शाह के नेतृत्व में अभूतपूर्व कार्य हुए.ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है. हजारों नये पशुपालक सहकारिता से जुड़े हैं. डबल इंजन सरकार से प्रदेश के डेयरी मुनाफे में आए.