गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- गहलोत और उनके प्रदेश अध्यक्ष आपस में लड़ते रहते हैं

गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- गहलोत और उनके प्रदेश अध्यक्ष आपस में लड़ते रहते हैं

चित्तौड़गढ़ : गृहमंत्री अमित शाह निंबाहेड़ा में हैं जहां उन्होंने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेवाड़ की वीर भूमि पर आना और अटल जी की प्रतिमा का नमन मेरे लिए सर्वोपरि था. अटल जी की प्रतिमा लगाने वाले सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन.

भाषण में 15 जिलों के विकास कार्यों का भी जिक्र किया. कांग्रेस में 70 साल में 11 लाख घरों में पानी पहुंचा. मोदी जी ने 12 साल में 68 लाख घरों में पानी पहुंचाया. आजादी के 80 साल बाद लाल किले की प्राचीर से ध्वज बंधन के साथ पहली बार वंदे मातरम का गाना हुआ. कांग्रेस ने वोट बैंक के लालच में वंदे मातरम को भुला दिया था.

सोनिया जी आपको देश की 140 करोड़ की जनता देख रही है. आपके द्वारा किया गया पाप देश की जनता माफ नहीं करेगी. अटल जी बाल्य काल से ही राष्ट्र भक्ति के राष्ट्र पथ पर चले. जेल भी गए, लाठियां भी खाई, कांग्रेस के अत्याचारों को भी सहा. देश के पहले गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी थे. 

पोकरण में पूरे विश्व के दबाव के आगे ना झुककर परमाणु शक्ति बनाने का काम किया. वह काम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने किया. जनजाति विकास मंत्रालय का काम भी अटल बिहारी वाजपेयी ने किया. जो शुरुआत अटल जी ने की थी. उसको बढ़ाने का काम मोदी जी ने किया है.

न सत्ता में रहते हुए सिद्धांत छोड़ना. न विपक्ष में रहते हुए सिद्धांत छोड़. ऐसी शख्सियत अटल बिहारी वाजपेयी हैं. गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि गहलोत और उनके प्रदेश अध्यक्ष आपस में लड़ते रहते हैं. यहां प्रधानमंत्री मोदी और भजनलाल जी दोनों मिलकर विकास कर रहे हैं.