अमिताभ बच्चन लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड से सम्मानित, सिंगर उषा मंगेशकर ने दिया अवॉर्ड

बॉलीवुड के बिग बी कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन 'लता दीनानाथ मंगेशकर' अवॉर्ड से सम्मानित किए गए. मुंबई के दीनानाथ मंगेशकर नाट्यगृह में उन्हें सम्मान दिया गया. उन्हें ये सम्मान बॉलीवुड में अपने अहम योगदान के लिए दिया गया है. 
विस्तार में

मुंबईः बॉलीवुड के बिग बी कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन 'लता दीनानाथ मंगेशकर' अवॉर्ड से सम्मानित किए गए. मुंबई के दीनानाथ मंगेशकर नाट्यगृह में उन्हें सम्मान दिया गया. उन्हें ये सम्मान बॉलीवुड में अपने अहम योगदान के लिए दिया गया है. 

अवॉर्ड लेते हुए बिग बी ने लता मंगेशकर को याद किया. बिग बी ने कहा मैं जब भी लता जी से मिलता था या वो जब भी मेरे परिवार से मिलती थीं तब उनका प्यार और स्नेह अलग ही तरह का होता था. लता जी को मां सरस्वती के रूप में याद करता हूं

कुल 11 कलाकारों को यह पुरस्कार दिया गया. इसमें एआर रहमान, पद्मिनी कोल्हापुरे और रणदीप हुड्डा जैसे कलाकारों के नाम शामिल है. कार्यक्रम में मंगेशकर भाई-बहनों में तीसरी सबसे बड़ी बहन सिंगर उषा मंगेशकर ने अमिताभ के यह सम्मान दिया.