नई दिल्ली : राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर अशोक गहलोत ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि चंदा चोरी और जमीन घोटाले का मामला गांव गांव पहुंच चुका है. राम मंदिर मामले को लेकर इन्होंने देशभर में यात्राएं निकाली थी. जिसके चलते इनका माहौल बना और यह सत्ता में आए.
इस चंदा चोरी से लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है. लोगों ने आस्था की भावना के चलते श्रद्धा अनुसार मंदिर निर्माण के लिए चंदा दिया. नरसिम्हा राव के समय शुरुआत में ट्रस्ट में साधु संतों को लिया गया था. लेकिन बाद में संघ और VHP के लोगों का ट्रस्ट बनाया. इन लोगों ने चंदा चोरी को दबा दिया. लेकिन अब रोज नए खुलासे हो रहे हैं.