अशोक गहलोत बोले- सरकारी स्कूलों की दुर्गति किसी से छुपी नहीं, सरकार ने नया फरमान जारी कर दिया... अब बिना अनुमति के कोई बाहरी व्यक्ति स्कूल में नहीं कर सकेगा प्रवेश

अशोक गहलोत बोले- सरकारी स्कूलों की दुर्गति किसी से छुपी नहीं, सरकार ने नया फरमान जारी कर दिया... अब बिना अनुमति के कोई बाहरी व्यक्ति स्कूल में नहीं कर सकेगा प्रवेश

जयपुरः अशोक गहलोत ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि भाजपा शासन में राजस्थान के सरकारी स्कूलों की दुर्गति किसी से छुपी नहीं है. टूटी छतें, टपकती कक्षाएं और शिक्षकों के हजारों रिक्त पद इस सरकार की हकीकत है. समाधान इन कमियों को दूर करना था, लेकिन भाजपा सरकार ने नया फरमान जारी कर दिया. अब बिना प्रधानाचार्य की अनुमति के कोई बाहरी व्यक्ति स्कूल में प्रवेश नहीं कर सकेगा. न फोटो खींच सकेगा, न वीडियो बना सकेगा और न मीडिया रिपोर्टिंग हो सकेगी. सरकार तुरंत यह आदेश वापस ले. 

बता दें कि स्कूलों में अब हर बाहरी व्यक्ति की कड़ी निगरानी होगी. प्राचार्य की अनुमति के बिना बाहरी व्यक्ति की स्कूल में नो एंट्री रहेगी. प्रवेश से पहले विजिटर रजिस्टर में पूरी जानकारी दर्ज करनी होगी. शिक्षक या अधिकृत अधिकारी के साथ ही स्कूल के संवेदनशील क्षेत्रों में प्रवेश मिलेगा. 

बच्चों की पहचान और व्यक्तिगत जानकारी सार्वजनिक करने पर रोक रहेगी. बिना अनुमति फोटो, वीडियो, इंटरव्यू और लाइव स्ट्रीमिंग भी प्रतिबंधित. नियम तोड़ने पर पुलिस और जिला शिक्षा अधिकारी को तत्काल सूचना दी जाएगी. सुरक्षित और बाल-अनुकूल माहौल बनाने के लिए विभाग का ये बड़ा फैसला है.