BCCI सेंट्रल मीडिया एक्रेडिटेशन का 2026-27 सीजन शुरू, नए आवेदकों के लिए 27 अगस्त से 5 सितंबर तक खुलेगी आवेदन विंडो

BCCI सेंट्रल मीडिया एक्रेडिटेशन का 2026-27 सीजन शुरू, नए आवेदकों के लिए 27 अगस्त से 5 सितंबर तक खुलेगी आवेदन विंडो

नई दिल्ली : BCCI सेंट्रल मीडिया एक्रेडिटेशन का 2026-27 सीजन शुरू हो गया है. नए आवेदकों के लिए 27 अगस्त से 5 सितंबर तक आवेदन विंडो खुलेगी. 5 सितंबर दोपहर 12 बजे तक नए यूजर्स ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. 

BCCI के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मैचों की कवरेज के लिए एक्रेडिटेशन कार्ड जरूरी होगा. आवेदन के लिए राज्य क्रिकेट संघ की जानकारी और एडिटर ऑथराइजेशन लेटर जरूरी है. आवेदन जमा होने के बाद ईमेल के जरिए पुष्टि मिलेगी. मीडिया एक्रेडिटेशन के लिए फोटो के तय मानकों का पालन करना जरूरी होगा. 

BCCI, संबंधित राज्य संघ और एंटी करप्शन-सिक्योरिटी यूनिट आवेदनों की मंजूरी करेगी. एक्रेडिटेशन कार्ड संबंधित राज्य क्रिकेट संघ के जरिए मीडिया को वितरित किए जाएंगे. BCCI ने साफ किया कि आवेदन स्वीकार या खारिज करने का अधिकार बोर्ड के पास सुरक्षित है.