जयपुर : भजनलाल सरकार ने युवा डॉक्टर्स को बड़ा तोहफा दिया है. राजस्थान में 600 चिकित्सा अधिकारियों की सीधी भर्ती होगी. बतौर नोडल एजेंसी RUHS ने भर्ती अधिसूचना जारी की है. 14 सितंबर से 13 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे.
चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में चिकित्सा सेवाओं को और सुदृढ़ करने तथा सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है. चिकित्सा अधिकारियों के 600 पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है.
PHS गायत्री राठौड़ ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर 2026 से शुरू होगी. जो 13 अक्टूबर 2026 तक चलेगी. अभ्यर्थी के पास MBBS डिग्री होना तथा लिखित परीक्षा की तिथि तक RMC में पंजीकरण होना अनिवार्य है.