सीएम भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में अग्निवीरों को दिया तोहफा, इन सरकारी नौकरियों में मिलेगा आरक्षण

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज दिल्ली के दौरे पर हैं. भजनलाल शर्मा दिल्ली स्थित जोधपुर हाउस पहुंचे. जहां उन्होंने कारगिल दिवस पर शहीदों को नमन किया.  
विस्तार में

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज दिल्ली के दौरे पर हैं. भजनलाल शर्मा दिल्ली स्थित जोधपुर हाउस पहुंचे. जहां उन्होंने कारगिल दिवस पर शहीदों को नमन किया.  

साथ ही सीएम भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में अग्निवीरों को तोहफा दिया. भजनलाल शर्मा घोषणा करते हुए कहा कि राजस्थान में अग्निवीरों को राजस्थान पुलिस, जेल प्रहरी, वनरक्षक भर्ती में आरक्षण मिलेगा.