जोधपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर दौरे पर रहे. एयरपोर्ट पर मीडिया से से खास बातचीत करते हुए सीएम ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में जिस तरीके से काम हुआ है वह काम सभी के सामने और पूरे देश को दिख रहा है.
जोधपुर की लंबे समय से जो मांग थी आप देख रहे हैं कि जिस तरह से जोधपुर में टर्मिनल बनकर तैयार हुआ. उसे देखते हुए लग रहा होगा कि यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही संभव है. 4 जुलाई को PM मोदी जोधपुर आएंगे, फिर बालोतरा जाएंगे.
राजस्थान के लिए बहुत बड़ी सौगात देने वाले हैं और वो सौगातें है कई तरह की हैं. मैं इतना ही कह सकता हूं कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राजस्थान उंचाइयों को छू रहा है. युवाओं से कहना चाहता हूं कि हमने जो संकल्प पत्र में आपसे वादे किए थे उसे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरा किया जा रहा है.