जयपुरः RGHS लाभार्थियों से जुड़ी बड़ी खबर आई है. 2 हजार से अधिक की जांच के लिए ऑनलाइन प्री-ऑथराइजेशन लेनी होगी. ओवर बिलिंग खत्म करने के लिए व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया. हालांकि मरीजों की सुविधा के लिए TPA की 1 से 3 घंटे की सख्त टाइमलाइन तय की गई.
परियोजना निदेशक निधि पटेल ने सभी निजी एम्पैनल्ड अस्पतालों और इमेजिंग सेंटरों को आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए. 13 जुलाई और उसके बाद होने वाले सभी OPD जांच में यह नियम लागू किया. हालांकि इमरजेंसी के प्रकरणों में इस नियम में छूट दी गई. लेकिन इसमें भी अस्पताल प्रशासन को जरूरी दस्तावेज व कारण पोर्टल पर बताना होगा.