VIDEO: दुनिया की सबसे बड़ी पार्टियों में शुमार BJP का सबसे बड़ा नवाचार, पेपर लेस बनने की ओर अग्रसर भाजपा, देखिए ये खास रिपोर्ट

जयपुर: दुनिया की सबसे बड़ी पार्टियों में शुमार भारतीय जनता पार्टी अब सबसे बड़ा नवाचार करने जा रही. खुद को पेपर लेस सियासी दल बनने की दिशा में कदम आगे बढ़ा दिए है. बीजेपी के ट्रेनिंग कार्यक्रम को डिजिटलाइज्ड किया गया है एक एप के जरिए पार्टी के बारे में प्रशिक्षित होना. अर्थ है लाखों पेड़ो को कटने से रोकना और पर्यावरण को बचाना.

पेपर लेस विधानसभा तो सुना होगा लेकिन पेपर लेस सियासी दल ऐसा पहली बार हो रहा. जब एक राजनीतिक दल खुद को पर्यावरण के अनुरूप ढाल कर कागज की ना केवल बचत कर रहा बल्कि पेपर लेस बनने की दिशा में आगे बढ़. ये है दुनिया का कार्यकर्ता आधारित सबसे बड़ा सियासी दल बीजेपी. कागज का कम से कम इस्तेमाल मतलब पेड़ो को कटने से रोकना पेड़ों को बचाना मतलब पर्यावरण को बचाना.. बीजेपी ने पेपर लेस बनने की शुरुआत की है अपने ट्रेनिंग कैंप से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान को पेपर लेस बनाने का प्रयास हुआ और अच्छे नतीजे भी सामने आए है. राजस्थान बीजेपी के प्रदेश महामंत्री और प्रशिक्षण महा अभियान के प्रदेश संयोजक मिथलेश गौतम का कहना है कि सरल एप के कारण ट्रेनिंग कार्यक्रम पेपर लेस बना हैं ये पार्टी का सबसे बड़ा नवाचार है.

--- बीजेपी बन रही पेपर लेस ---
-इसके लिए किया गया सरल एप का निर्माण 
-पार्टी का ट्रेनिंग कैंप बना पेपर लेस की दिशा में हथियार 
-संगठन की तमाम गतिविधियां अब यही पर दर्ज
-जयपुर के एक बूथ की ट्रेनिंग हुई या नहीं ये सरल एप के जरिए राष्ट्रीय नेतृत्व दिल्ली बैठे जान सकता है..
-केबल मोबाइल पर अपनी अंगुलियों को चलाना है और बनना है बीजेपी का काबिल सदस्य
-बीजेपी का पूरा प्रशिक्षण कार्यक्रम सरल एप के जरिए
-सरल एप में खुद को रजिस्टर करो और जानो बीजेपी को
-बीजेपी को जानने के लिए क्विज का जवाब दो
...जवाब दो बीजेपी की कैसे बनी कौन थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी 
-कौन थे बीजेपी के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष 
-किसने किसने ट्रेनिंग कार्यक्रम में भाग लिया 
-किसने ट्रेनिंग की या नहीं सब कुछ एप में दर्ज
-बैठकों की जानकारी फोटो वीडियो समेत सरल एप में शुमार
-एक क्लिक में बूथ,मंडल,प्रदेश की सम्पूर्ण संगठन की जानकारी

मान लीजिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को सुदूर जैसलमेर के एक बूथ अध्यक्ष से बात करनी है तो उन्हें अपने निजी सहायक या कार्यालय को बताने की जरूरत नहीं बल्कि सरल एप में वे राजस्थान बीजेपी में जाएंगे, फिर बूथ इकाइयों में और जिस बूथ अध्यक्ष से उन्हें बात करनी उसके नाम के दर्ज फोन नंबर पर केवल फोन करना होगा. फिर किया राष्ट्रीय नेतृत्व की सीधे बात हो जाएगी पार्टी के एक बूथ अध्यक्ष .

--- BJP पेपरलेस और डिजिटलाइज्ड ---
-पार्टी के प्रदेश और जिला स्तर के कार्यालयों में फाइलों और कागजों के उपयोग में कमी
-संगठनात्मक कार्यों, बैठकों और अभियानों को डिजिटल किया जा रहा है सबसे बड़ा उदाहरण प्रशिक्षण महाअभियान 
-बूथ समितियों को पूरी तरह से पेपरलेस कर दिया गया
-मकसद पर्यावरण संरक्षण और पेड़ो को कटने से बचाना
-बीजेपी को आधुनिक स्वरूप में लाना समय के अनुसार

---सरल एप में ये सब समाहित --
एक क्लिक में ये सब जन सकेंगे
...हमारा सैद्धांतिक अधिष्ठान (एकात्मक मानव दर्शन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, पंच निष्ठाएँ)
 - हमारा इतिहास - विकास
 - कार्यकर्ता विकास , गुण आचरण और अपेक्षाएं
- संगठन की कार्य पद्धति
. देश के समक्ष चुनौतियां - राजनीतिक एवं सामाजिक
. संगठन का कार्य विस्तार
. स्थायी कार्यक्रम बूथ प्रबंधन, मन की बात, IT
. अपनी सरकारों की ग़रीब कल्याण योजना और उनके क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका
. विचार परिवार
. सोशल मीडिया, मीडिया (नई तकनीक (AI), प्रभावी सूचना तंत्र एवं संगठन के लिए सकारात्मक रिसेप्शन निर्माण)

सरल एप्प के जरिए ही ट्रेनिंग कार्यक्रम में ऑनलाइन फॉर्म भरे गए इसके जरिए केंद्रीय नेतृत्व तक हर ट्रेनिंग कैंप की रिपोर्ट रोज पहुंच रही सरल एप के जरिए डे टू डे मॉनिटरिंग कर रहा केंद्र और प्रदेश नेतृत्व  किसी भी अभियान की सफलता टिकी है गुणवत्ता पर. बीजेपी ने अपने ट्रेनिंग कार्यक्रमों में सरल एप के जरिए ये करके दिखाया इसने तय किया कि पार्टी के नेता और कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रति कितने गंभीर है.