जयपुर: जयपुर के दादिया में निकाय जनप्रतिनिधि सम्मेलन में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संबोधित किया. भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि निकाय चुनाव में जीत की सभी जनप्रतिनिधियों-कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई दी. दीनदयाल उपाध्यायजी की जयंती पर आप सभी को बधाई दी. बची हुई तीनों निगमों के परिणाम भाजपा के पक्ष में आने की हार्दिक बधाई दी. डबल इंजन की सरकार के कार्यों से आमजन को लाभ मिल रहा है.
दीनदयाल उपाध्यायजी का राजस्थान से गहरा लगाव रहा है. भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि दीनदयाल उपाध्यायजी ने यहां शिक्षा ग्रहण की. दीनदयाल उपाध्यायजी ने कहा था दीपक की पहचान उसके उजाले की पहुंच से होती है. गृहमंत्री अमित शाह जी के पंचायत से पार्लियामेंट तक भगवा फहराने की सोच को आप आगे बढ़ा रहे हैं. नगर निकायों के परिणामों में भाजपा की प्रचंड जीत आमजन में हमारे विश्वास की जीत है. सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का हमारा संकल्प होना चाहिए.
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि हमारे करोड़ों परिवारों के जरूरमंदों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है. जनता की सेवा का भाव और समर्पण ही हमें प्रेरित करता है. लोग पूछते हैं भाजपा की सरकार में देश में क्या क्या बदलाव आए हैं. अब दिल्ली से 1 रुपया चलता है तो लाभार्थी तक 1 रुपया ही पहुंचता है. भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि आज का युवा जॉब सीकर नहीं जॉब गिवर बन रहा है. जनता से किए वादों को पूरा करने में जुटे हैं. पहले इलाज के लिए घर, जमीन बेचने पड़ते थे, अब आयुष्मान योजना का सीधा लाभ मिल रहा है.