जयपुरः पाली में बीजेपी की बड़ी जीत हुई है. जिसपर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि 12 निर्दलीय हमारे पास आ गए थे,12 ने आश्वस्त किया था. कांग्रेस के 32 में से टुकड़े हो गए. कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी की जमानत जब्त हुई. निर्दलीय हमारे विचार से जुड़े थे निकट थे. कुल मिलाकर जनता का आशीर्वाद मिला. पाली की जनता को बहुत बहुत धन्यवाद. पाली में बीजेपी एकजुट रही. पहले टिकट चयन में गड़बड़ हुई लेकिन बाद में बीजेपी पूरी एक हो गई.
पाली की सुमेरपुर नगर पालिका अध्यक्ष पर भाजपा की धमाकेदार जीत हुई है. भाजपा से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार चतुर्भुज शर्मा की जीत हुई. भाजपा उम्मीदवार चतुर्भुज शर्मा को 25 वोट मिले है. सुमेरपुर नगर पालिका पर भाजपा का 6 बार कब्जा बरकरार रहा. सुमेरपुर नगर पालिका के 35 में से 25 मत भाजपा के चतुर्भुज शर्मा को मिले. कांग्रेस से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सुभाष मेवाड़ को 10 वोट मिले. मतगणना के बाद भाजपा की जीत पर मुहर लगी. RO कालूराम कुम्हार ने अध्यक्ष पद से चतुर्भुज शर्मा की घोषणा की. सुमेरपुर नगर पालिका के बाहर बड़ी संख्या में भाजपा व कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे.