नई दिल्लीः वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलट गई. स्थानीय मीडिया के अनुसार हादसे में कई भारतीयों समेत 15 लोगों की मौत हो गई है. हादसे पर PM मोदी ने दुख जताया है. हादसे की खबर सुनकर दुख हुआ. पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं. घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं. भारतीय दूतावास हरसंभव मदद कर रहा. स्थानीय प्रशासन के संपर्क में है भारतीय दूतावास.
वहीं राहुल गांधी ने भी नाव हादसे पर दुख जताया है. राहुल गांधी ने कहा कि नाव पलटने की घटना से बहुत दुखी हूं. पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना. बताया जा रहा है कि बोट में 32 भारतीय पर्यटक सवार थे. बोट में कुल 36 पर्यटक सवार थे. हादसे में 21 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है. वहीं फिलहाल रेस्क्यू आपरेशन जारी है. बताया जा रहा है कि समंदर में तेज हवाओं के कारण बोट पलट गई. ऐसे में भारतीय दूतावास ने कंट्रोल रूम बनाया है. साथ ही हादसे को लेकर भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.